{"_id":"582210ab4f1c1b8553b38de0","slug":"the-body-of-the-missing-middle-in-the-well-had-a-fortnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पखवारे से लापता अधेड़ का शव कुएं में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक पखवारे से लापता अधेड़ का शव कुएं में मिला
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पखवारे से लापता अधेड़ का शव गांव के बाहर स्थित कुएं में मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पाकर थाना चुर्खी पुलिस व सीओ कालपी सुबोध गौतम मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि अधेड़ की गुमशुदगी थाने में दर्ज थी। अब जांच के बाद पता चलेगा कि आत्महत्या की है या किसी ने हत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के
बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी सुखराम सिंह(58) पुत्र जगराम 25 अक्तूबर को घर से अचानक लापता हो गए थे। परिजनाें ने काफी खोजबीन की लेकिन जब वह नहीं मिले तो थाना चुर्खी को तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को चरवाहे गांव के बाहर जानवर चरा रहे थे। तभी उन्हें कुएं से दुर्गंध
आई तो उन्हाेंने कुएं में झांककर देखा। इस पर वहां शव पड़ा दिखाई दिया। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर
विज्ञापन
पहुंचे और रोने बिलखने लगे। सूचना पाकर थाना पुलिस के साथ सीओ कालपी सुबोध गौतम मौके पर पहुंचे और शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ का कहना है कि वह परिजनाें से बात कर कई विंदुआें पर जांच कर रहे है। जांच में जो भी आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।