फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   teenager's body found in home, fear of murder

घर में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

Sat, 19 Jan 2019 11:23 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 19 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
teenager's body found in home, fear of murder
murder - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

रेढ़र गांव निवासी मजदूर मानसिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार की दोपहर वह जानवर चराने गया था और पत्नी शकुंतला छोटे छोटे तीन बच्चों को लेकर खेत पर मटर तोड़ने गई थी। घर पर सबसे बड़ी बेटी मनीषा (13) अकेली थी। मानसिंह के मुताबिक शाम पांच बजे के आसपास जब वे लोग घर लौटे तो देखा की भूसे वाले कमरे में मनीषा का शव जमीन पर पड़ा है। गले में रस्सी व नाखून के भी निशान थे। घर का सामान भी बिखड़ा पड़ा था और बक्से भी खुले पड़े थे।

विज्ञापन


जिससे जेवर-नगदी गायब थी। परिजनों ने लूटपाट के विरोध में हत्या की आशंका जताई है। एसपी का कहना है कि घटना की सूचना से लेकर ही अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। पहले पुलिस को सूचना दी गई थी कि घर पर किशोरी का शव रस्सी से लटका हुआ है, लेकिन जब फोर्स पहुंची तो शव फर्श पर पड़ा हुआ था। गले में रस्सी के निशान जरूर हैं, घर वालों ने लूटपाट के विरोध में हत्या की बात कही है। कितना सामान गया है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। किशोरी की मौत कैसे और किन हालात में हुई उसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed