{"_id":"506101d6c045728c0da414b0ab6e930f","slug":"teenager-hostage-gang-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बंधक बनाकर गैंग रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को बंधक बनाकर गैंग रेप
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को डेढ़ माह तक बंधक बनाकर गैंग रेप करने के मामले में पिता पुत्र
विज्ञापन
समेत तीन आरोपियाें के खिलाफ पीड़िता के पिता ने डकोर थाने में रिपोर्ट
दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण को भेजा है। पुलिस
आरोपियों की तलाश कर रही है। डकोर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने
थाना डकोर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक दिसंबर को
उसकी बेटी गांव में जा रही थी। तभी उसे बंधौली गांव निवासी सरेंद्र सिंह, उसका पिता हरप्रसाद व उसके साथी रतन निवासी आटा अगवा कर ले गए। इसके बाद उसे डेढ़ माह तक बंधक बनाकर बारी-बीरी से दुष्कर्म करते रहे। इस दौरान किशोरी के परिवार वाले उसे खोजते रहे। तीन दिन पहले किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर आई और आपबीती बताई।
पिता उसे लेकर थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजकर आरोपियों के खिलाफ अपहरण रेप व पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्जकर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष मनवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
अश्लील हरकत की रिपोर्ट
कालपी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी गांव में जा रही थी तभी बरही गांव निवासी राकेश कुमार ने उसे पकड़कर छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।