फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Take a bag full of 30 thousand rupees on the bike.

बाइक पर टंगा 30 हजार रुपयों से भरा झोला ले गए टप्पेबाज

Tue, 01 Aug 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Tue, 01 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन

माधौगढ़। ग्राम बंगरा में मंगलवार को किसान के साथ 30 हजार की टप्पेबाजी हो गई। उसने माधौगढ़ की इलाहाबाद बैंक में खाते से रुपये निकालकर झोले में रख लिये थे। वह एक दुकान पर मोबाइल में बैलेंस डलाने लगा। तभी टप्पेबाज उसकी बाइक पर टंगा झोला पार कर ले गया। बाइक से झोला नदारद पाकर उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि टप्पेबाज की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम निचवड़ी निवासी राधामोहन प्रजापति पुत्र कांशीराम मंगलवार को माधौगढ़ स्थित इलाहाबाद बैंक से रुपये निकालने आया था। उसने बैंक में अपने खाते से 30 हजार रुपये निकालकर एक झोले में रख लिए। वह झोला बाइक के हैंडल में टांग कर चल दिया। गांव जाते समय ग्राम बंगरा में वह मोबाइल में बैलेंस डलाने के लिये पचौरी किराना स्टोर की दुकान पर रुका। बाइक खड़ी कर वह दुकान के अंदर चला गया और झोला बाइक के हैंडल पर ही टंगा छोड़ गया। तभी पहले से घात लगाये बैठे टप्पेबाज ने बाइक में टंगा 30 रुपयों से भरा झोला पार कर दिया। राधामोहन जब बैलेंस डलाकर बाहर आया तो बाइक में टंगा झोला नदारद पाकर उसके होश उड़ गये। उसने आस पास काफी खोजबीन और पूछताछ की पर झोले का पता नहीं चला। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर अपने साथ हुई टप्पेबाजी की तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि राधामोहन की तहरीर पर टप्पेबाज की तलाश की जा रही है। टप्पेबाज जल्द ही पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed