{"_id":"59a1c0f44f1c1b83108b47d9","slug":"student-dies-in-school-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में छात्र की मौत, छात्रा गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में छात्र की मौत, छात्रा गंभीर घायल
अमर उजाला जालाौन
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में रोते बिलखते छात्र के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। शहर के फैक्ट्री एरिया में शनिवार शाम को तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार छात्र की मौत हो गई और उसके साथ पढ़ने वाली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। छात्र हेलमेट भी नहीं लगाए था।
शहर के मोहल्ला लहारिया पुरवा निवासी शिक्षक सरनाम सिंह का बेटा अनुज पाल उर्फ राजा (17) जालौन रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद एजूकेशन सेंटर में 12वीं में का छात्र था। शनिवार शाम को वह बाइक से राहिया गांव गया था। उसके साथ सहपाठी छात्रा ऋतु सिंह (16) पुत्री सुरेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला नया पटेल नगर भी थी। शाम करीब पांच बजे दोनों शहर लौट रहे थे। फैक्ट्री एरिया में मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनुज की मौके पर ही मौत हो गई और ऋतु गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ऋतु को जिला अस्पताल पहुंचाया। छात्र और छात्रा के पास मिले मोबाइल से नंबर निकालकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। गंभीर हालत के चलते ऋतु मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। छात्र की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अस्पताल पहुंचे सरनाम सिंह ने बताया कि अनुज उनका इकलौता बेटा था। काफी मन्नतों के बाद उसका जन्म हुआ था। मां रजनी पाल बेटे का शव देखकर बेहोश हो गई। परिजनों ने किसी तरह उन्हें संभाला।
छात्रा की हालत देख माता-पिता बदहवास
अस्पताल पहुंचे सुरेंद्र सिंह बेटी की हालत देखकर बदहवास हो गए। हादसे में ऋतु का पैर टूट गया और सिर में गहरी चोट आई हैं। मां भी बेटी को देखना चाहती थी लेकिन गंभीर हालत के चलते परिजनों ने उन्हें दूर ही रखा। झांसी जाते समय एंबुलेंस में बेटी को देखकर मां बदहवास हो गई।
विज्ञापन
छात्रों की भीड़ देखकर फोर्स तैनात
अनुज की मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में साथी छात्र जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों और छात्रों की भीड़ देखकर पुलिस के हाथपांव फूल गए। जाम लगने की आशंका में कोतवाली से भारी मात्रा में फोर्स बुला ली गई। भीड़ के चलते करीब एक घंटे तक अस्पताल के बाहर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने छात्रों को समझा बुझाकर घर भेजा।