फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sticks out into the parking dispute

गाड़ी खड़ी करने के विवाद में चले लाठी-डंडे

Fri, 24 Jun 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Fri, 24 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sticks out into the parking dispute
मारपीट में घायल युवक को अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। शहर कोतवाली के मुस्लिम बहुल क्षेत्र बजरिया में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनाें पक्षाें में जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष की महिलाआें नेे लाल मिर्च का घोल बनाकर उड़ेल दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। मारपीट की सूचना पर कोतवाल आलोक सक्सेना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगाें को शांत कराया। और घायलाें को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलाें को छुट्टी दे दी है। पुलिस ने दोनाें पक्षाें के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

  
 शहर कोतवाली के मुहल्ला चंद्रनगर बजरिया निवासी मोनिस कोटेदार व पप्पू मुर्गा वालों को पास में ही मकान है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे मोनिस अपनी कार लेकर आया और दरवाजे पर खड़ी करने लगा। इस पर पप्पू पक्ष ने एतराज जताया कि उन लोगाें को निकलने में दिक्कत होती है। वह और कहीं कार खड़ी किया करे। इसी बात को लेकर दोनाें पक्षाें में विवाद हो गया और एक दूसरे से मारपीट शुरू  कर दी। इसी बीच मोनिस के घर की महिलाआें ने लाल मिर्ची का पाउडर पानी में घोल कर फेंक दिया इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पाकर कोतवाल आलोक सक्सेना मौके पर पहुंचे और लोगाें को शांत कराया। घायलाें को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद घायलाें की छुट्टी कर दी गई। पुलिस को दोनाें पक्षाें ने तहरीर दे दी है। पुलिस मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed