{"_id":"58bb014a4f1c1ba064832846","slug":"saraf-was-shot-dead-by-five-miscreants-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बदमाशों ने गोली मारकर सराफ से की थी लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच बदमाशों ने गोली मारकर सराफ से की थी लूट
अमर उजाला/उरई
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/कदौरा (जालौन)। तीन दिन पहले बबीना निवासी सरफा के साथ हुई शूट एंड लूट के मामले में पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो में पांच बदमाश शामिल थे। वह दो बाइकों में आए थे। भागते वक्त बदमाशों ने एक साइकिल सवार को भी टक्कर मारकर घायल किया था। पुलिस अब संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों की मानें तो जल्द ही घटना का खुलासा भी हो जाएगा।
विज्ञापन
सराफा विष्णु सोनी के बेटे लकी को बुधवार को गोली मारकर बदमाशों साढ़े पांच लाख की जेवर नगदी लूटी थी। घटना के वक्त बताया गया था कि एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि गोली चलाने वाले बदमाशों के अलावा उनके दो और साथी भी थे, जो कि दूसरी बाइक पर सवार थे। वारदात के वक्त पांचों बदमाश दो बाइकों पर थे। इतना ही नहीं भागते वक्त पुलिया के पास बदमाशों की बाइक साइकिल सवार से भी टकरा गई थी, जिससे साइकिल सवार घायल भी हो गया था। पुलिस उस साइकिल सवार की भी तलाश कर रही है, ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक लूट की वारदात शाम सात बजे की है, जबकि ठीक पांच बजे एक युवक अपनी बहन की शादी के जेवर लेने साथियों संग विष्णु की दुकान पहुंचा था। जहां जेवर तैयार न होने पर विष्णु और युवक के बीच कहासुनी हुई थी। सराफ का कहना था कि जेवर कालपी में तैयार हो रहा है, अगले दिन हर हाल में मिल जाएंगे। विवाद के बाद युवक तो चला गया और कुछ देर बाद कालपी से जेवर भी विष्णु के पास पहुंच गए। उन्हीं जेवरों को लेकर जब विष्णु घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों का दावा है कि विवाद की वजह से ही जेवरों की बात प्रकाश में आई और बाजार के आसपास से ही बदमाश सराफ के पीछे लग गए। पुलिस क्षेत्र के कुछ पुराने अपराधियों की भी तलाश कर रही है। दूसरी ओर घटना का खुलासा न होने पर सराफ का पूरा परिवार खौफजदा है। कदौरा पुलिस का कहना है कि क्राइम ब्रांच भी काम कर रही है, जल्द ही परिणाम भी सामने आएंगे।
विज्ञापन