फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report on attempted suicides

प्रधान पर आत्महत्या के प्रयास की रिपोर्ट

Wed, 22 Mar 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Wed, 22 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन

उरई (जालौन)। एट थाना के विरगुवां खुर्द में प्रधान को गोली मारने की बात निराधार निकली। पत्नी से विवाद के बाद प्रधान ने अपने पेट में गोली मार ली थी। उसने विरोधियाें को फंसाने के लिए आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस ने घर से खून के निशान व खाली कारतूस बरामद कर पहले मामले को फर्जी करार दिया था। दरोगा ने आरोपी प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।     मालूम हो कि एट थाना के गांव बिरगुवां खुर्द निवासी ग्राम प्रधान संतोष कुमार को संदिग्ध हालात में पेट में गोली लग गई थी। प्रधान ने विरोधियाें पर गोली मारने का आरोप लगाया था। परिजनाें ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि प्रधान के  महिला से अवैध संबंध थे जिसका पत्नी विरोध करती थी। इस पर प्रधान ने आत्महत्या के इरादे से अपने पेट में गोली मार ली थी। दरोगा इंद्रेश कुमार ने आरोपी प्रधान के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि जांच के बाद मामला साफ हो गया। वह आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed