{"_id":"5c82b0d9bdec221463258d7a","slug":"report-of-dowry-death-on-marital-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत पर दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की मौत पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
Fri, 08 Mar 2019 11:43 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
गौरी की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
बता दें कि गुरुवार को शहर के मोहल्ला पटेलनगर निवासी मधुसूदन यादव की पत्नी गौरी (25) का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था। गौरी की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। ससुरालियों ने पुलिस को आत्महत्या की बात बताई थी। सूचना पाकर पहुंचे मृतका के पिता जगत सिंह निवासी अमराहट जिला कानपुर देहात ने आरोप लगाया कि बेटी के ससुरालीजन ससुर ओमप्रकाश, सास भावना और पति मधुसूदन, देवर सानू तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उक्त लोगों ने बेटी की हत्या कर दी। तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं मृतका के ससुर ओमप्रकाश यादव ने पुलिस को सूचना दी कि शुक्रवार सुबह मायके पक्ष के 15- 20 लोग गाड़ियों से आए और उनके घर में अलमारी व लाकर तोड़कर उसमें रखते पांच लाख रुपये, जेवर सहित लगभग 20 लाख का माल समेट ले गए। घटना के समय उसका परिवार पोस्टमार्टम हाउस में था। सूचना पर पहुंचे सीओ व कोतवाल ने जांच पड़ताल की। कोतवाल शिवगोपाल का कहना है कि फिलहाल ससुराव पक्ष की ओर से लूटपाट, तोड़फोड़ की कोई तहरीर नहीं मिली हैं, जांच की जा रही है। फिलहाल मायके पक्ष की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है,
विज्ञापन