फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rape accused shot

रेप के आरोपी को मारी गोली

Fri, 23 Sep 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 23 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rape accused shot
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला

आटा/उरई (जालौन)। दो दिन पहले ही जेल से छूटकर गांव आए रेप के आरोपी युवक को गांव के ही पीड़िता के भाई ने तमंचे से गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी है। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के गांव परासन निवासी कुक्कू सिंह (23) पुत्र बृजराज सिंह ने करीब छह माह पहले उसने गांव की ही एक युवती रेप किया था। इस मामले में वह जेल में बंद था। दो दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। इस पर दूसरे पक्ष ने युवक को सबक सिखाने के लिए गुरुवार की सुबह करीब सात बजे जब वह अपने खेत पर जा रहा था तभी मौका पाकर गांव के ही हमलावर  मुल्लू निषाद ने कुक्कू सिंह को तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली उसके पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। यह देख हमलावर मौके से भाग गया। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनाें को सूचना दी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए और पुलिस को भी सूचना दी। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा मौके पर पहुंचे और आरोपी हमलावर की तलाश की, लेकिन वह फरार हो गया। इधर डाक्टराें ने कुक्कू की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल रेप के आरोप में अभी जेल से छूटा है। उसी रंजिश को लेकर उस पर हमला हुआ है। वह रिपोर्ट दर्जकर हमलावर को गिरफ्तार कर जेल भेजेगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed