फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Poisoning from youth in Pushpak Express

पुष्पक एक्सप्रेस में युवक से जहरखुरानी

Wed, 20 Jun 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Wed, 20 Jun 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Poisoning from youth in Pushpak Express
जहर खुरानी - फोटो : amar ujala

पुष्पक एक्सप्रेस में गोरखपुर निवासी आदित्य कुमार (30) जो मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में स्पाट ब्वाय का काम करता है। आदित्य ने जीआरपी को तहरीर देकर बताया कि इटारसी के पास जहरखुरान गिरोह के कुछ सदस्यों ने बातों ही बातों में पहले उससे दोस्ती की, फिर उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।

विज्ञापन


कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो देखा कि जहरखुरान नदारद थे और उसके पास रखे सात हजार रुपये, कीमती फोन व अन्य सामान भी गायब था।  जबकि कुछ दूरी पर रखा उसका लैपटॉप बच गया। जब झांसी में यात्रियों ने युवक के मुंह से झाग निकलते देखा तो ड्यूटी पर तैनात टीटी को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


टीटी ने तत्काल कंट्रोल रूम को मैसेज भेजकर मामले से अवगत कराया। कंट्रोल से मिली सूचना पर जीआरपी उरई ने मंगलवार की सुबह पांच बजे युवक को ट्रेन से उतारकर उसका स्टेशन पर ही उपचार कराया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed