{"_id":"5a3562834f1c1bd1408bd420","slug":"officers-raid-on-illegal-mining-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन की शिकायत पर अफसरों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन की शिकायत पर अफसरों का धावा
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
रामपुरा के मटौली घाट पर मौजूद अधिकारियों की टीम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि पिछले काफी समय से प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि रोक के बावजूद कुछ प्रभावशाली लोग मटौली घाट से मौरंग का अवैध खनन कर रहे हैं। देर रात होने वाले खनन में घाट से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित थाना पुलिस के कुछ सिपाहियों की भी मिलीभगत रहती है। इसके अलावा एमपी के रास्ते देर रात से लेकर सुबह तड़के तक मौरंग से लदे ओवरलोड ट्रक भी निकाले जाते हैं। शनिवार को पुलिस और प्रशासन का जमावड़ा थाने पर लगा हुआ था। जहां पर समाधान दिवस चल रहा था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जब यहां भी अवैध खनन की शिकायत की तो मौके पर मौजूद खनिज अधिकारी राजेश कुमार, एआरटीओ व आसपास के थानों की पुलिस सभी घाट की ओर चल दिए। एएसपी ने बताया कि फिलहाल घाट पर खनन होते तो नहीं मिला, लेकिन ग्रामीणों ने कुछ गुप्त शिकायतें की हैं। इस पर घाट की निगरानी कराई जाएगी। संबंधित थाना पुलिस को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी कीमत पर अवैध खनन न हो पाए। ओवरलोड की शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन