{"_id":"5c9d106bbdec22143439cf1c","slug":"municipality-office-scam-ruckus-in-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका दफ्तर में हाथापाई, कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालिका दफ्तर में हाथापाई, कोतवाली में हंगामा
Thu, 28 Mar 2019 11:50 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली के बाहर समर्थकों ने दिया धरना।
- फोटो : amar ujala
शाम करीब सात बजे के आसपास पालिका दफ्तर में ईओ और पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा सभासदों से बातचीत कर रहे थे। ठेकेदार अशोक सोनी का आरोप है उस वक्त वे भी वहां मौजूद थे तभी सभासद कल्पना राजपूत के पति एवं उनके प्रतिनिधि नीरज राजपूत आ गए और पालिकाध्यक्ष से अभद्रता करने लगे। जिसका सोनी ने विरोध किया। सोनी के मुताबिक, वह जैसे ही वहां से बाहर निकले तो नीरज ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला बोल दिया और उनके साथ हाथापाई करते हुए जेब में रखे रुपये व सोने की चेन तोड़ ली।
विज्ञापन
इससे पहले कि भीतर से लोग बाहर निकलते नीरज मौके से भाग निकला। इसके बाद अशोक सोनी अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे और वहां धरना देना शुरू कर दिया। पुलिस ने जब अशोक को मेडिकल के लिए भेजा तब मामला शांत हुआ। कोतवाल का कहना है कि दोनों के बीच पुराना विवाद है रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी। देर शाम तक दफ्तर में किसकी बैठक चल रही थी, यह भी पता किया जाएगा।
विज्ञापन