फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   More than thirty students are facing food poisoning

तीस से ज्यादा विद्यार्थी फूड प्वाइजनिंग की चपेट में

Fri, 23 Mar 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Fri, 23 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
More than thirty students are facing food poisoning
सीएचसी में उपचार के लिए पहुंचीं छात्राएं। - फोटो : amar ujala

इस बा विद्यालय में 100 छात्राएं हैं। बृहस्पतिवार को विद्यालय में मौजूद 82 छात्राओं ने रोज की तरह रात का भोजन किया और सोने चली गईं। शुक्रवार तड़के कुछ के रोने-चिल्लाने की आवाज पर पहुंची स्कूल की रसोइया मांडवी ने वार्डन वंदना को छात्रा शिल्पी, निकिता, नैंसी, रचना, मुस्कान, राधा, शिवानी, मधु, मोहिनी, नाजिश, नेहा, मोनिका, निशा, लवली, काजल, मंगला, राजनंदिनी, ज्योति, आकांक्षा, सृष्टि, अंबिका, रामजानकी, सलोनी, वर्षा, संतोषी, निधि, रिमझिम आदि के पेट दर्द से पीड़ित होने की जानकारी दी। कुछ देर में संख्या और बढ़ी तथा कई को उल्टी-दस्त शुरू हो गए।

विज्ञापन


भोर में पांच बजे 30 से ज्यादा बीमार छात्राओं को सीएचसी लाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला ने फूड प्वाइजनिंग का मामला बताते हुए कहा कि भोजन या पानी की गड़बड़ी बीमारी की वजह हो सकती है। शुक्रवार दोपहर एसडीएम सुरेश सोनी ने अस्पताल में छात्राओं का हाल जाना और फिर स्कूल पहुंचकर रसोई का निरीक्षण किया। वार्डन वंदना के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात वह स्कूल में नहीं थी। मालूम करने पर पता चला कि भोजन में छात्राओं को रोज की तरह सब्जी-रोटी, फल दिए थे। खाने की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। दोपहर बाद हालत सुधरने पर छह से ज्यादा छात्राएं वापस स्कूल शिफ्ट कर दी गईं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed