{"_id":"5b1581fa4f1c1ba16e8b635c","slug":"mla-s-son-accused-of-scandal-with-je","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के बेटे पर जेई संग हाथापाई का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक के बेटे पर जेई संग हाथापाई का आरोप
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में बैठे जेई ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। माधौगढ़ क्षेत्र के भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन के बेटे आशू निरंजन पर समाज कल्याण विभाग के जेई संग हाथापाई करने के आरोप से हड़कंप मच गया। पुलिस जेई को लेकर कोतवाली भी पहुंची, जहां कुछ देर बाद जेई बिना तहरीर दिए ही लौट गए। इंस्पेक्टर आरके सिंह का कहना है कि फिलहाल दोनों ही पक्ष घटना से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात आठ बजे के आसपास जेई राजकुमार सिंह राठौर विधायक के उरई के रामनगर स्थित मकान में अचानक अचेत हो गए। इस पर विधायक आवास पर मौजूद सिपाही जेई को लेकर कोतवाली आ गए। चर्चा रही कि किसी काम को लेकर आशू और जेई के बीच हाथापाई हो गई। जिससे जेई की हालत बिगड़ गई। कोतवाली में जेई ने सिर्फ इतना ही बताया कि उनका बीपी और शुगर बढ़ गया था।
विज्ञापन
जिससे उनकी हालत बिगड़ गई थी। वहीं आशू निरंजन का कहना है कि जेई किसी काम से घर आए थे और अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। वहीं चर्चा है कि यदि तबियत बिगड़ी थी तो पुलिस जेई को अस्पताल के बजाए कोतवाली क्यो लाई। सूत्रों की मानें तो पुलिस को जेई ने तहरीर भी दी है, और पुलिस ने उनसे ममाले की जांच की बात कही है। मामले की जानकारी के लिए विधायक से संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। जेई भी कोतवाली में मीडिया से बात करने से बचते रहे।
विज्ञापन