{"_id":"5bf2fdf0bdec22697a0f4f2d","slug":"looted-the-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने महिला को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने महिला को लूटा
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रेमा देवी।
- फोटो : amar ujala
इटाहा गांव निवासी किसान समरथ सिंह की पत्नी प्रेमा देवी सोमवार की दोपहर अपने घर से खेत की ओर जा रही थी। इस बीच रास्ते में ही उसे बाइक सवार दो बदमाशों ने रोका और तमंचा तानकर जेवर उतारने के लिए कहा। घबराई प्रेमा ने आनन फानन में झुमकी और नथुनी उतारकर बदमाशों को सौंप दी।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने उसके हाथ से रुपयों का पर्स भी छीन लिया और उसे धमकाते हुए तमंचा लहराकर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर आए लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। इसके बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। बता दें कि दो दिन पहले कुठौंद में ही ट्रक चालक को भी बाइक सवारों ने पीटकर उससे रुपये लूटे थे।
विज्ञापन