फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Junk trader robbed 89 thousand rupees

गुड़ व्यापारी से 89 हजार रुपये लूटे

Sun, 20 Aug 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला जालाौन
अमर उजाला जालाौन Updated Sun, 20 Aug 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Junk trader robbed 89 thousand rupees
वारदात की जगह का जायजा लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
माधौगढ़। उरई से गुड़ बेचकर लोडर से लौट रहे व्यापारी से शनिवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 89 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मौके का मुआयना किया। सीओ ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।  
विज्ञापन

माधौगढ़ निवासी आनंद पुत्र केदार गुड़ व्यापारी हैं। शनिवार को वह लोडर में गुड़ लादकर उरई बेचने गया था। देर शाम आनंद घर वापस जा रहा था। ग्राम चितौरा के आगे बाइक सवार दो लोगों ने हाथ देकर लोडर रोक लिया। लोडर रुकते ही बाइक सवार बदमाशों ने आनंद को तमंचा अड़ा दिया। तमंचे के बल पर व्यापारी से मारपीट कर बदमाश 89900 रुपये लूट ले गए। बदमाशों ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी। बदमाशों के जाने के बाद आनंद तुरंत कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। आनंद ने बताया कि 1700 रुपये उसे पास पहले से थे और 88200 रुपये का गुड़ बेचा था। व्यापारी ने बताया कि बदमाश चेहरे ढके थे। रविवार सुबह माधौगढ़ कोतवाल रुद्रप्रताप सिंह ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। सीओ माधौगढ़ अजेय कुमार शर्मा का कहना था कि लूट करने वाले बदमाश व्यापारी के करीबी हैं। व्यापारी गुड़ बेच कर लौट रहा था, इसकी जानकारी बदमाशों को थी। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया जाएगा
विज्ञापन

महिला से नगदी और जेवर ले गए टप्पेबाज
कुठौंद। कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी माया (55) पत्नी नाथूराम की बेटी बीमार चल रही है। शनिवार को माया बेटी का इलाज कराने कुठौंद आई थी। डॉक्टर ने कुछ दवाइयां लाने के लिए कहा। बेटी को बैठाकर माया दवा लेने चली गई। माया ने बताया रास्ते में उसे दो लोग मिले। उन्होंने तंत्र मंत्र से बेटी को ठीक की बात कही। माया दोनों के साथ चली गई। झांसे में लेकर दोनों ने माया से सोने का मंगलसूत्र, झुमकी और दस हजार रुपये ले लिए और भाग निकले। महिला ने थाने जाकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष का कहना है कि महिला के बताए हुलिया के अनुसार बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed