{"_id":"59a1c2db4f1c1bd6208b47a5","slug":"filled-crossroads-combined-with-konch-kotwal","type":"story","status":"publish","title_hn":" भरे चौराहे कोंच कोतवाल से भिड़ गया सिपाही ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरे चौराहे कोंच कोतवाल से भिड़ गया सिपाही
अमर उजाला जालाौन
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
पूछताछ करती सीओ रुक्मिणी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। मारकंडेयश्वर तिराहे पिकेट ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कोतवाल ने सिपाही को डांट दिया। इस पर सिपाही कोतवाल से भिड़ गया। काफी देर तक कोतवाल और सिपाही में कहासुनी व धक्कामुक्की होती रही। इससे चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। सीओ के पहुंचे पर विवाद खत्म हुआ। कोतवाल ने सिपाही पर रायफल ताने का आरोप लगाया है। सीओ मामले की जांच कर रही हैं।
कोंच कोतवाली में तैनात सिपाही सुंदरलाल यादव और सच्चिदानंद की पिकेट ड्यूटी शनिवार को दिन में मारकंडेयश्वर तिराहे पर लगाई गई थी। दोपहर लगभग एक बजे कोतवाल सत्यदेव सिंह मारकंडेयश्वर तिराहे होकर मंडी जा रहे थे। पिकेट ड्यूटी में लगाए गए सिपाही एक दुकान पर कुर्सी डाले बैठे थे। कोतवाल ने सिपाहियों से कहा कि तिराहे पर खड़े होकर यातायात देखें ताकि कोई गड़बड़ी न हो। हिदायत देकर मंडी चले गए। करीब बीस मिनट बाद कोतवाली मंडी से लौटे तो सिपाही दुकान पर ही बैठे थे। कोतवाल ने गाड़ी रुकवाकर दोनों को तलब किया। आरोप है कि सिपाही सुंदरलाल अपशब्द कहता हुआ गाड़ी के पास आया और कोतवाल पर रायफल तान दी। इससे तिराहे पर हड़कंप मच गया। काफी देर तक कोतवाल व सिपाही के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की होती रही। इसके चलते तिराहे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर सीओ रुकमणी मौके पहुंची तक मामला शांत हुआ। उनका कहना है कि आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली है। मामले की जांच की जा रही है, जिसकी गलती होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सिपाही सुंदरलाल का आरोप है कि कोतवाल ने उसके साथ अभद्रता की। कोतवाल ने कहा था कि मैं ड्यूटी करने लायक नहीं हूं, इस कारण उन्हें रायफल लौटा रहा था।