फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elder brother's killer arrested

बड़े भाई का हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Mar 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Tue, 06 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Elder brother's killer arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी छंगा - फोटो : amarujala

बता दें कि 2 मार्च को होली वाले दिन कालपी के मोहल्ला हरीगंज निवासी बच्चन अहिरवार (25) पुत्र रामनारायण अहिरवार का अपने छोटे भाई छिंगे अहिरवार से विवाद हो गया। कहासुनी व मारपीट के दौरान छिंगे ने धारदार रापी से बच्चन के गर्दन में प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। परिजनों की तहरीर पर छिंगे के खिलाफ  हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तबसे पुलिस छिंगे की तलाश कर रही थी। मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना पाकर पुलिस ने तत्काल कालपी हाईवे पर दबिश देकर छिंगे को गिरफ्तार कर लिया। वह नगर से बाहर भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मोहल्ला किलेघाट स्थित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड दफ्तर के पास से हत्या में प्रयुक्त रापी भी बरामद कर ली। पूछताछ में उसने बताया कि बच्चन शराब के नशे में धुत होकर आया और मां व बहन से अभद्रता कर रहा था। रोकने पर वह मारपीट पर आमादा हो गया। इसी दौरान धोखे से उसके गले में रापी लग गई, जिससे वह मर गया। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed