फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dubious young man's death, murder suspected

संदिग्धावस्था में युवक की मौत, हत्या की आशंका

Sun, 10 Jul 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 10 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Dubious young man's death, murder suspected
हत्‍या
एक बाइक सवार युवक की बाइक से घर लौटते समय संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनाें ने हत्या की आशंका जताकर पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, पुलिस प्रथम दृष्टया हादसे में मौत बता रही है। चोटाें के निशान घटना को संदिग्ध बना रहे हैं। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। इसके बाद ही कार्रवाई आगे
विज्ञापन


बढ़ेगी। थाना व कस्बा कदौरा के मुहल्ला व्यासपुरा निवासी बडे़ सिंह का 26 वर्षीय पुत्र नीशू सिंह शनिवार की रात बाइक से किसी गांव में त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात दस बजे उसका शव थाना क्षेत्र के बागी गांव के पास लहूलुहान हालत में मिला। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


उसके दोनाें पैराें में फै क्चर होना और कनपटी में भी धारदार हथियार से हमले के  निशान हैं। हेलमेट न लगाने के कारण सिर में चोट लगने से कान से भी खून निकल रहा था। सूचना पाकर थानाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने जांचकर बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर परिजनाें ने तीन
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात हमलावराें के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है उनका आरोप है कि नीशू की हत्या कर हत्याराें ने शव को सड़क पर फें क कर आत्महत्या का रूप दिया है। मृतक के पैराें पर बाइक चढ़ाने के भी निशान है। जिस तरह से बाइक टूटी है उसके लिहाज से भी पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed