{"_id":"5abfd21c4f1c1bbe618b4d43","slug":"death-of-the-groom-s-brother-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दूल्हे के भाई की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में दूल्हे के भाई की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र की मौत पर गमगीन महिलाएं
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को एट थाना क्षेत्र के ग्राम अमीटा में एक संस्था ने सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया था। जिसमें कोंच कस्बे के मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी हरीमोहन अहिरवार के बेटे रवींद्र की भी शादी थी। शादी में रवींद्र का छोटा भाई सुरेंद्र (20) शामिल होने के लिये बाइक से जा रहा था। उसका पड़ोसी रवि वर्मा दूसरी बाइक से बगल में चल रहा था, अमीटा के पास दोनों बाइकें आपस में ही टकरा गईं और सुरेंद्र व रवि नीचे गिर गए।
तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सुरेंद्र को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को झांसी मेडिकल ले जाया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुरेन्द्र की मौत की खबर जैसे ही कोंच पहुंची उसके घर में शादी की खुशी की जगह मातम पसर गया। पिता हरीमोहन और मां अंगूरीदेवी तो फफक पड़े, इलाके में भी गम का माहौल है।
उरई शहर के मोहल्ला सुशील नगर निवासी रामशंकर (50) पुत्र बाला प्रसाद शुक्रवार देर शाम शहर के कोंच रोड से झांसी रोड को जाने वाले बाईपास से कहीं जा रहे थे। वह जैसे ही इस मार्ग पर स्थित स्वर्गधाम के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रामशंकर बाइक समेत काफी दूर तक घिसटते चले गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से सिर में भी चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोग हादसा होता देखकर दौड़े और सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े रामशंकर को उठाकर सड़क किनारे बैठाया। सूचना पर पुलिस पहुंची और रामशंकर को जिला अस्पताल ले गई, जहां देर रात इलाज के दौरान रामशंकर की मौत हो गई। उनके मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जा रही है।