{"_id":"5c63139fbdec22738813b955","slug":"cut-the-connection-of-electricity-water-by-recovered-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बरामद कर बिजली-पानी का कनेक्शन काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब बरामद कर बिजली-पानी का कनेक्शन काटा
Wed, 13 Feb 2019 12:12 AM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
कबूतरा डेरे पर मौजूद एसडीएम, सीओ, कोतवाल व आबकारी की टीम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम गुलाब सिंह एवं सीओ शीशराम सिंह की अगुवाई में कोतवाल संजयकुमार गुप्ता, आबकारी निरीक्षक विष्णुप्रताप सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ महेशपुरा रोड स्थित कबूतरा डेरा पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान ढाई हजार लीटर लहन नष्ट कर दिया गया। खेतों और डेरे के आसपास छिपा कर रखी गई कच्ची शराब के पाउच पुलिस ने गड्ढा खोद कर बरामद किए। अनुमान के मुताबिक लगभग तीस लीटर शराब पुलिस ने बरामद की।
विज्ञापन
इस दौरान प्रतापसिंह, अजितकुमार सिंह, विवेक व्यास, महिला सिपाही कुसुम तिवारी, विनोदकुमार आदि मौजूद रहे। एसडीएम गुलाब सिंह के निर्देश पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उनकी पूरी लाइन ही तोड़ डाली। वहां लगा मीटर भी उखाड़ लिया गया। इसके बाद कबूतरों के निजी हैंडपंप में डाली गई सबमर्सिबल पंप की लाइन भी काट दी। पुलिस ने डेरों तक पहुंचने के लिए नाले के ऊपर डाले गए जाली आदि को भी हटवा लिया। एसडीएम का कहना है कि वह किसी भी सूरत में इन लोगों को कच्ची शराब का कारोबार नहीं करने देंगे।
विज्ञापन