फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cheating woman

इलाज कराने आई महिला से टप्पेबाजी

Sun, 26 Mar 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sun, 26 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cheating woman
रोती बिलखती महिला। - फोटो : अमर उजाला

बेटे के साथ इलाज कराने आई महिला को बातों में उलझाकर दो बाइक सवार टप्पेबाज 1500 रुपये और मोबाइल लेकर भाग गए। पीड़िता की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियाें की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


आटा थाना के गांव सिवनी निवासी रामवती अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ उरई के तुलसीधाम स्थित निजी चिकित्सक के यहां इलाज करवाने आई थी। वह कालपी बस स्टैंड पर बस से उतरी और पैदल तुलसीधाम की ओर चल दी। रास्ते में दो बाइक सवार टप्पेबाजाें ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


बाताें में उलझाकर उसे झाड़फूंक से ठीक करने का झांसा दिया। रामवती उनकी बाताें में आ गई। टप्पेबाजों ने उससे 1500 रुपये और मोबाइल ठग लिया। जब महिला को ठगी का अहसास हुआ तो वह रोने लगी। राहगीराें ने यूपी 100 पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि संदिग्धाें की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed