फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Caught pocket

बैंक में रंगेहाथ पकड़ा जेबकतरा

Thu, 04 May 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Thu, 04 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Caught pocket
बैंक में पकड़ा गया जेबकतरा। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में पैसा निकालने गए एक व्यक्ति की जेब साफ करने में चक्कर में जेबकतरा हत्थे चढ़ गया। भीड़ ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर सीओ भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि जेबकतरा पहले भी पकड़ा जा चुका है।

विज्ञापन


कोंच में आए दिन बैंक से निकलने वाले लोगों के साथ हो रही टप्पेबाजी की घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर रखा है। बुधवार की दोपहर पंजाब नेशनल बैंक की रेलवे क्रासिंग के पास स्थित शाखा में शाखा प्रबंधक अपने केबिन से बाहर के काउंटर में गतिविधियों को सीसी कैमरे से देख रहे थे। इसी बीच उनकी नजर लाल टीशर्ट पहने एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। युवक ने एक ग्राहक की जेब में हाथ डाल रखा था।
विज्ञापन


मैनेजर केबिन से बाहर निकले और पुलिस को सूचना कर दी। तब तक भीड़ ने जेबकतरे की धुनाई शुरू कर दी। पकड़े गए जेबकतरे का नाम मनुकी पुत्र लल्लू मांड़े वाले निवासी भगतसिंह नगर बताया गया है। यह भी जानकारी मिली कि मनुकी शातिर जेबकतरा है और कई बार पुलिस गिरफ्त में भी आ चुका है, लेकिन नाटक करके छूटता रहा है। बहरहाल, सीओ नवीन कुमार नायक और सागर चौकी इंचार्ज घनश्याम सिंह ने बैंक शाखा जाकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। सीओ ने उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed