फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Car riders from highway robbers looted Nine Million

हाईवे के लुटेरों ने कार सवारों से नौ लाख लूटे

Fri, 12 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 12 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Car riders from highway robbers looted Nine Million
मुंबई में अपना फ्लैट बेंचकर कानपुर लौट रहे दो कार सवारों से हाईवे के
विज्ञापन
लुटेरों ने नौ लाख रुपये लूट लिए । बाइक सवार पांच लुटेरों ने दोनों कार सवारों को तमंचा कीबट मार कर घायल भी कर दिया। उथर पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है। गुरुवार रात एट थाना क्षेत्र के अंतर्गत झांसी-कानपुर हाईवे पर बिलायां गांव के पास लूट की घटना हुई।

कानपुर के डिप्टी पड़ाव निवासी सैयद अली (70) अपने रिश्तेदार मुईन अहमद के साथ कार से मुंबई गए थे। उन्हाेंने वहां अपना फ्लैट नौ लाख रुपये में बेचा और कार से कानपुर आ रहे थे। गुरुवार रात रात करीब 11 बजे झांसी-कानपुर हाईवे स्थित बिलायां गांव के पास कार अचानक पंचर हो गई। कार चालक ने स्टेपनी देखी तो वह भी पंचर थी। हाईवे से होकर निकले

बाइक सवार युवक से कार चालक ने स्टेपनी ठीक करवाने जाने के लिए लिफ्ट मांगी। इस बीच बाइक सवार युवक ने अपने पांच और साथियों को बुला लिया। युवक के साथियों ने कार में बैठे सैयद अली व मुइन अहमद को तमंचे के बट मार कर घायल कर दिया। इसके बाद बाइक सवार लुटेरे कार में रखे नौ लाख रुपये लूट कर भाग गए।  उधर, कार चालक जब स्टेपनी

ठीक करा कर लौटा तो दोनाें लोग कार में घायल पड़े थे। कार चालक दोनों घायलाें को जिला अस्पताल ले गया जहां मरहमपट्टी कराने के बाद दोनों पीड़ितों ने एट थाना पुलिस को लूट की तहरीर दी । उधर पुलिस लूट की वारदात से इंकार

कर रही है । थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया दोनों कार सवार हाईवे पर हुई दुर्घटना में घायल हुए हैं। लूट की घटना नही हुई है। उन्होने कार सवारों की तहरीर की जांच कर कार्रवाई की बात कही।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed