{"_id":"149f16579b8fca6ede10a9b1bd1036df","slug":"captive-beaten-robbed-of-gold-chains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर पीटा, सोने की चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर पीटा, सोने की चेन लूटी
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश में हमलावरों ने एक युवक को कथित तौर पर मारपीट कर बंधक बना
विज्ञापन
लिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक की सोने की जंजीर व अंगूठी लूट ली।
जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को छुड़ाया। पीड़ित ने पुलिस
में मारपीट कर बंधक बनाने व लूटपाट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई
है।
गोहन थाना क्षेत्र के गांव बदनपुरा निवासी लल्लू तिवारी ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की सुबह आठ बजे वह गांव में काम से जा रहा था। तभी गांव के दबंग आजम ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे अपने आधा दर्जन साथियों के साथ रोक लिया और मारपीट कर एक घर में कैद कर उससे सोने की चेन, एक अंगूठी लूट ली। युवक के बंधक बनाने की
जानकारी जब परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर लल्लू को मुक्त कराया। गांव पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले, पुलिस ने आजम व उसके छह अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट व लूटपाट की धाराओं में रिपोर्ट
दर्जकर ली है। थानाध्यक्ष गोहन बृजनेश यादव ने बताया कि मामला आपसी मारपीट का है। जांच के दौरान लूटपाट व बंधक बनाने की कोई बात नहीं आ रही है। आरोपी फरार है तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।