फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bolero robbery arrested three accused, car recovered

बोलेरो लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी बरामद

Tue, 10 May 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 10 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bolero robbery arrested three accused, car recovered
पकड़ा गया आरोपी व वार्ता करते एसपी बबलू कुमार। - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों किराए पर बोलेरो लेकर कालपी आए युवकाें ने चालक को बंधक बनाकर मगरौल के जंगल में फेेंक दिया और गाड़ी लूट ले गए। पीड़ित चालक ने अज्ञात आरोपियाें के खिलाफ कालपी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में कालपी कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियाें को गिरफ्तार कर लूटी गई बोलेरो बरामद कर ली। अभी लूट का मास्टर
विज्ञापन


मांइड फरार है। एसपी बबलू कुमार ने बताया कि 4 मई को झांसी के ईलाइट चौराहे से चार युवक अवधेश कुमार निवासी ग्वालियर रोड झांसी से किराए पर बोलेरो लेकर कालपी आए। आरोपी अपनी योजना के तहत चालक को मगरौल के जंगलाें में ले गए और उसे मारपीट कर बंधक बना लिया। फिर उसे वहीं जंगल में फेंक दिया और गाड़ी लूट ले गए थे। पीड़ित
विज्ञापन


चालक ने कालपी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कालपी कोतवाल सतेंद्र सिंह राठौर ने दरोगा रमेशचंद्र, सिपाही उमेश सिंह, आबिद, सूरज सिंह, संग्राम सिंह व अशोक कुमार को मामले के खुलासे के लिए लगाया गया था। पुलिस ने सुरागकसी कर आरोपी आकाश यादव, अमन चिकवा निवासी हरिगंज कालपी व कमलेश यादव निवासी तरीबुल्दा कालपी को गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


कर उसकी निशानदेही पर लूटी गई बोलेरो बरामद कर ली। एसपी ने बताया कि इस वारदात का मास्टर मांइड शिवम यादव निवासी हरिगंज फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसपी बबलू कुमार ने लूट कांड का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed