फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   body found in a well

लापता मासूम का कुएं में शव मिला

Wed, 22 Mar 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Wed, 22 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
body found in a well
अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

कोंच (जालौन)। कोंच थाना क्षेत्र के लौना गांव से लापता चार साल के मासूम का शव बुधवार देर रात घर के पास ही कुएं में मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर सीओ नवीन कुमार नायक भी फोर्स समेत मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को निकाला जा सका। गांव में बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। सीओ का कहना है कि हादसा है या हत्या, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। फिलहाल कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  पुलिस ने बताया कि गांव निवासी किसान विपिन पटेल ने बुधवार की शाम 6 बजे कोतवाली में सूचना दी कि उनका इकलौता बेटा रियांश (4) दोपहर एक बजे घर के बाहर खेल रहा था और तभी से लापता है। घरवालों ने आसपास के घरों में भी रियांश की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक मामला गंभीर देख तत्काल ही रियांश की गुमशुदगी भी दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन


देर रात करीब 9.30 बजे ग्रामीणों को विपिन के घर के पास ही स्थित कुएं में किसी बच्चे का शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जब शव को बाहर निकाला तो रियांश का शव देख उसकी मां कंचन वही गश खाकर गिर पड़ी। पूरे गांव में कोहराम सा मच गया। आननफानन में सीओ भी मौके पर पहुंचे और विपिन से कोई पारिवारिक अथवा सामाजिक रंजिश के बारे में पूछताछ की। बेटे के शव को देख बदहवास विपिन पुलिस को कुछ अधिक जानकारी नहीं दे सका। ग्रामीणों में चर्चा है कि किसी रंजिश अथवा तंत्रमंत्र के चलते रियांश का अपहरण कर हत्या की गई है। सीओ की मानें तो फिलहाल बच्चे के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं, लेकिन कुएं की ऊंचाई को देख कर यह भी नहीं कहा जा सकता है कि बच्चा अपने आप उसमेें गिर गया होगा, इसलिए कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता था। मामला हत्या का है या फिर हादसे का, इसका खुलासा गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा। देर रात तक गांव के अस्पताल के बाहर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा। विधायक मूलचंद्र निरंजन भी पीड़ित परिवार को दिलासा देने देर रात उनके घर पहुंचे। विधायक का कहना है कि यदि किसी ने बच्चे की हत्या की है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed