{"_id":"5cf95ac4bdec2206ff5a7be4","slug":"attack-on-police-team-to-catch-warranty-stone-throwing","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव
Thu, 06 Jun 2019 11:56 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
stone throwing
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कुठौंद थाना क्षेत्र के हदरुख चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह सिपाहियों के साथ बुधवार की शाम हदरुख बाजार में वारंटी विमल सिंह को पकड़ने गए थे। जब पुलिस ने विमल सिंह को पकड़ लिया तो वहां मौजूद आधा दर्जन ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव करते हुए हमला बोल दिया और पुलिस के साथ हाथापाई की। जिससे सिपाही इंद्रेश सिर पर डंडा लगने ने घायल हो गया। पुलिस पर बीच सड़क पर हमला होते देख बाजार में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
इसकी सूचना थाना पुलिस को मिली तो थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा भारी पुलिस फोर्स के साथ हदरुख पहुंचे। पुलिस को देखकर हमलावर पुलिस की एक बाइक लेकर भाग गए। पुलिस ने जब हमलावरों का पीछा किया तो वह बाइक खेत में छोड़कर भागे। पुलिस ने पकड़े गए वारंटी विमल सिंह के पास से 215 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने विमल सेंगर, बृजपाल उर्फ मुच्छू सेंगर पुत्र ज्ञान सिंह, गोविंद सिंह पुत्र पन्ना लाल, रामसिया पुत्र फूल सिंह और एक दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि विमल अवैध असलहा रखने के मामले में वांछित चल रहा था। विमल पर गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
तीन साल पहले इंस्पेक्टर से भी की थी हाथापाई
पुलिस सूत्रों की मानें तो विमल और उसके साथियों ने करीब दो साल पहले भी इसी थाने के एक इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई की थी। जिसमें विमल और उसके इन्हीं साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। ग्रामीणों की मानें तो क्षेत्र में विमल और उसके साथियों की काफी दहशत है।