{"_id":"c27734ab93f1e0448e3f3400a44f8179","slug":"atm-attempts-to-break-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम तोड़ने की कोशिश करते दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम तोड़ने की कोशिश करते दबोचा
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये चोरी करने के इरादे से उसमें तोड़फोड़
विज्ञापन
कर रहे एक शातिर चोर को कुठौंद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने
उनके कब्जे से हथौड़ा आदि बरामद किया है। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस
ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया।
गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे कुठौंद थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन गश्त पर थे। तभी उनकी नजर कस्बे में लगे स्टेट बैंक के एटीएम पर पड़ी। उन्होंने देखा कि उसके अंदर एक युवक एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहा था। यह देख पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम नरेंद्र सिंह निवासी जुबियापुर थाना सिरसाकलार है। उसने
पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मामले की सूचना स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सूर्यकांत मिश्रा को दी। इस पर वह थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष
की चौकसी पर चोरी की वारदात रुक सकी। एएसपी शकील अहमद ने बताया कि अगर वास्तव में पुलिस इसी तरह अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहे तो वारदातों पर अंकु श लग सकेगा।