{"_id":"58adc8874f1c1b3d32b23c47","slug":"and-15-thousand-robbed-truck-driver-unconscious","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बेहोश कर ट्रक और 15 हजार लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को बेहोश कर ट्रक और 15 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 22 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरखुरानों ने ट्रक चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक समेत उससे 15 हजार रुपये लूट लिए। होश आने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। कुछ पुराने रोड होल्डअप करने वाले बदमाशों की भी तलाश की जा रही है। झांसी के थाना बड़ागांव क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छपरा निवासी ट्रक चालक घनश्याम यादव ने पुलिस
को बताया कि वह मंगलवार को शाम 4 बजे दतिया, इंदौर रोड लाइंस के ट्रक में डीओसी लादकर वास्तम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बनी बंथरा लखनऊ जा रहा था। रात सवा नौ बजे वह पिरौना स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचा तो वहां तीन अज्ञात लोगों ने स्वयं को टोल कर्मचारी बताते हुए एट तक ले चलने के लिए कहा। इस पर उसने तीनों को ट्रक में बैठा लिया। एट
पहुंचने पर उन्होंने ट्रक को रुकवाया और दो लोगों ने उसे चालक सीट से पीछे खींचकर दबोच लिया और एक ट्रक चलाने लगा। इसी बीच बदमाशों ने उसे जबरन नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया। कई घंटे बेहोश रहने के बाद जब उसे होश आया तो उसके हाथ, पैर बंधे हुए थे और वह सड़क किनारे पड़ा था। तीनों लोग ट्रक समेत उसकी जेब में पड़े 14
विज्ञापन
हजार 850 रुपये व मोबाइल लेकर भाग निकले। किसी तरह अपने हाथ, पैर खोलकर वह पास में ही स्थित ढाबे पर पहुंचा। यहां से उसने 100 नंबर पर हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चेकिंग कराकर बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कोतवाल का कहना है कि आसपास के थानों में भी बदमाशों का हुलिया और ट्रक का नंबर दे दिया गया है। इसके अलावा टोल प्लाजा के भी फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों का सुराग भी लग जाएगा।