{"_id":"5957ecf24f1c1b262d8b4b49","slug":"akhali-mehndi-factory-caught-in-azad-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद नगर में नकली मेहंदी फैक्ट्री पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजाद नगर में नकली मेहंदी फैक्ट्री पकड़ी
Sun, 02 Jul 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
मेहंदी बनाने के लिए रखा सामान व रैपर।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
उरई। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को शहर के मोहल्ला आजाद नगर में मेहंदी की नकली फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने फैक्ट्री से नकली मेहंदी के पैकेट, कच्चा माल और रैपर बरामद किए। कंपनी अधिकारियों ने कोतवाली में शिकायत दी है। फैक्ट्री संचालक फरार हो गया है। मुंबई की एक नामी मेंहदी कंपनी के अधिकारियों और उनके कानूनी सलाहकार शनिवार दोपहर कोतवाली पहुंचे। अधिकारियों ने कोतवाल को बताया कि शहर के आजाद नगर में कंपनी के नाम से नकली मेहंदी बनाई जा रही है। इस पर कोतवाली पुलिस ने कंपनी अधिकारियों के साथ आजाद नगर स्थित जफर अंसारी के मकान पर छापा मारा। मकान में भारी मात्रा में नकली मेहंदी के पैकेट, कच्चा माल और रैपर आदि बरामद किए गए। पुलिस के पहुंचने से पहले नकली फैक्ट्री संचालक जफर अंसारी भाग निकला। कंपनी अधिकारियों ने कोतवाली में शिकायत देने के साथ मकान में मिले सामान का लेखा जोखा दर्ज कर लिया है। उनका कहना है कि इस साक्ष्यों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि फरार संचालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।