फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A retired teacher was arrested for throwing a bag full of money

सेवानिवृत्त शिक्षक का रुपयों से भरा बैग उड़ाने वाला गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला जालाौन
अमर उजाला जालाौन Updated Sun, 27 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
A retired teacher was arrested for throwing a bag full of money
पुलिस लाइन में अपर एसपी खुलासा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
उरई। अकोढ़ी गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक का एक लाख रुपयों से भरा बैग पार करने वाले इटावा जिला के एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है, उसे दो साथी भाग निकले। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा और 7300 रुपये बरामद किए हैं। फरार बदमाशों में एक इटावा और दूसरा औरैया जिले का है। पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के गांव अकोढी निवासी अवध बिहारी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। सात जुलाई को वह स्टेट बैंक की एट शाखा से एक लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। कसबे में पंप पर पेट्रोल डलवाने के दौरान बाइक की टंकी पर रुपयों से भरा झोला रखकर वह पानी पीने चले गए थे। इसी दौरान बाइक से आए दो युवक उनका रुपयों से भरा बैग चोरी कर ले गए थे। सेवानिवृत्त शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बदमाश रुपयों से भरा झोला ले जाते दिखे थे। एएसपी सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि मामले की छानबीन कर रही एट थाना पुलिस को मुखबिर ने बदमाशों की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने सोमई-हरदोई गूजर रोड पर नाकेबंदी की। एक बाइक पर तीन युवक आते दिखे। पुलिस को देखकर वह भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर हड़बड़ाहट में एक बदमाश गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया, दो बदमाश भाग निकले। एएसपी ने पकड़े गए बदमाश का नाम जितेंद्र दोहरे पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम नगला मिगरायां बहारपुरा थाना भरथना इटावा बताया है। पुलिस ने बदमाश के पास स ेएक तमंचा व 7300 रुपये भी बरामद किए हैं। बदमाश ने अपने भागे साथियों के नाम सतेंद्र कुमार पुत्र हरनाम दोहरे निवासी नगला मिगराया, बहारपुरा और जयंत प्रताप पुत्र लज्जाराम निवासी कोढ़ी दलले नगर थाना अजीतमल जिला औरेया बताए हैं। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में बदमाश जितेंद्र ने शिक्षक का रुपयों से भरा बैग पार करना कबूल किया है। तीनों बदमाश बैंक से ही अवधबिहारी का पीछा कर रहे थे। जितेंद्र को जेल भेज दिया गया है, दोनों फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed