फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A man stole a house

मकान में चोरी करते एक को दबोचा

Mon, 21 Aug 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला जालाौन
अमर उजाला जालाौन Updated Mon, 21 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
A man stole a house
चोरी के बाद बिखरा पड़ा अलमारी में रखा सामान - फोटो : अमर उजाला
उरई। शहर के मोहल्ला नया पाठकपुरा मकान में चोरी करते गृहस्वामी ने एक चोर को दबोच लिया लेकिन उसके साथी 30 हजार रुपये और जेवर लेकर भाग गए। मोहल्ले के लोगों ने पिटाई कर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पाठकपुरा का ही रहने वाला है।
विज्ञापन

 शहर के मोहल्ला नया पाठकपुरा निवासी राकेश पुत्र हरीशंकर के मकान में शनिवार रात मेन गेट से कूदकर चोर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर चोरों ने जेवर व नगदी समेट ली। कमरे में कुछ गिरने की आवाज आने पर राकेश की नींद खुल गई। वह उठकर कमरे की ओर आए। राकेश के शोर मचाने पर चोर भागने लगे। उन्होंने दौड़कर एक चोर को पकड़ लिया लेकिन उसके साथी जेवर नगदी लेकर भाग गए। शोर होने पर मोहल्ले के लोग आ गए। लोगों ने चोर की जमकर धुनाई कर दी। चोर ने अपना नाम मोनू पंडित निवासी ग्राम अकोढी हाल निवास मोहल्ला पाठकपुरा बताया। राकेश ने यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर मोनू को गिरफ्तार कर लिया। राकेश ने बताया कि चोर एक सोने की चेन और 30 हजार रुपये ले गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed