{"_id":"5bb661d6867a556405119f46","slug":"40-thousand-of-retired-teacher-fly-on-the-pretext-of-giving-lift","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देने के बहाने रिटायर्ड शिक्षक के 40 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देने के बहाने रिटायर्ड शिक्षक के 40 हजार उड़ाए
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़ कस्बे के मोहल्ला पटेलनगर शुगर मिल के पास के रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक सुलखान सिंह (65) ने गुरुवार की दोपहर इलाहाबाद बैंक की शाखा से चालीस हजार रुपये निकाले। वह जैसे ही बैंक से निकले, तभी बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए और मास्टर जी नमस्ते कर उन्हें घर छोड़ने की बात कही। इसके बाद शिक्षक को उन्होंने अपनी बाइक के बीच में बैठा लिया।
विज्ञापन
पीछे बैठे टप्पेबाज ने रास्ते में सुलखान की जेब में रखे चालीस हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर शिक्षक को बीच रास्ते में उतार कर चले गए। कुछ देर बाद जब सुलखान ने जेब में हाथ डाला तो रुपये नदारद देख उनके होश उड़ गए। थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन