{"_id":"5c855907bdec2213ff32b2a5","slug":"181552242951-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा रुकवाने गए लेखपाल से अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्जा रुकवाने गए लेखपाल से अभद्रता
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। सरकारी खलिहान में निर्माण कार्य रोकने गए लेखपाल से कब्जा कर रहे ग्रामीण ने अभद्रता की। मामला वाद विवाद से शुरू होकर धक्कामुक्की पर पहुंच गया। हंगामा बढ़ते देख लेखपाल ने मामले की सूचना एसडीएम को फोन पर दी। सूचना मिलते ही कदौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कब्जा कर रहे ग्रामीण को पकड़कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष का कहना है कि फिलहाल निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। तहरीर मिलते ही कब्जा कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के ग्राम हरचंदपुर में सरकारी खलिहान की जमीन पर गांव का रमेश यादव पुत्र स्वामीदीन जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहा था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने लेखपाल मंगल पाल को दी। सूचना पाकर लेखपाल मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा। जिस पर रमेश यादव ने लेखपाल से न सिर्फ अभद्रता की बल्कि धक्कामुक्की कर जान से मारने की भी धमकी दी।
इस पर मामले की सूचना लेखपाल ने उपजिलाधिकारी कालपी सुनील कुमार शुक्ला को दी। उपजिलाधिकारी ने कदौरा पुलिस को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने निर्माण कार्य कर रहे रमेश यादव को पकड़ लिया और थाने ले आए। लेखपाल ने बताया कि खलिहान ग्रामसभा का है व रमेश जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहा था, रोकने पर अभद्रता की। प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने कहा कि निर्माण कार्य को रुकवा कर युवक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।