{"_id":"5c2906c7bdec22571c31231c","slug":"11-trucks-caught-in-overloading","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग में पकड़े गए 11 ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोडिंग में पकड़े गए 11 ट्रक
Sun, 30 Dec 2018 11:26 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
झाड़ियों में खड़े ट्रक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोडिंग के खिलाफ शनिवार रात करीब 11 बजे एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला व सीओ सुबोध गौतम ने चेकिंग अभियान चलाया। सबसे पहले टीम कालपी कोतवाली के क्षेत्र ग्राम काशीखेरा के पास पहुंची। इसकी भनक लगते ही कई ट्रक चालक ट्रक लेकर गांव में घुसने लगे। इस पर टीम ने पीछा कर तीन ट्रक पकड़ लिए। इसके बाद कदौरा के चतेला तिराहे के पास 4 ट्रकों को पकड़ा। अधिकारियों की धरपकड़ देख कर ट्रक चालक कूद र भागने लगे।
विज्ञापन
जिस पर दोनों अधिकारियों के हमराहियों ने भाग रहे अमित पुत्र राम बचन निवासी मल्लवा बाराबंकी, बाल गोविंद पुत्र सियाराम निवासी खुर्रा सीतापुर, प्रदीप पुत्र दयाराम निवासी मसूदपुर सीतापुर को पकड़कर कदौरा पुलिस के हवाले कर दिया। इस बाबत एसडीएम ने बताया कि पकड़े गए ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए खनिज अधिकारी व आरटीओ को निर्देश दिया गया। कुछ चालक ट्रकों को छोड़कर भागने में सफल रहे, उनकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एसडीएम व सीओ ने बताया कि अब लगातार ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलेगा। मुहम्मदाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक, उरई राठ मार्ग पर सीओ सदर संतोष कुमार व एआरटीओ सर्वेश कुमार ने ओवरलोडिंग के खिलाफ शनिवार की देर रात चेकिंग अभियान चलाया। इसमें चार ट्रकों को सीज किया गया। रविवार सुबह तहसीलदार श्रीराम यादव व खनिज अधिकारी राजेश कुमार ने भी चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन