फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   10 lakhs of stolen from bullion shop and three houses

सराफा दुकान व तीन घरों से 10 लाख की चोरी

Thu, 26 Apr 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Thu, 26 Apr 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
10 lakhs of stolen from bullion shop and three houses
कदौरा में सराफा की दुकान में टूटी पड़ी तिजोरी। - फोटो : amar ujala

चोरों ने कस्बे के कदौरा मुख्य बाजार में स्थित सराफा व्यवसायी पवन सोनी पुत्र स्व. मूलचंद्र सोनी निवासी ग्राम बवीना थाना कदौरा की दुकान पर धावा बोला। चोर दुकान की शटर काटकर अंदर घुस गए। यहां दुकान में रखे सवा किलो चांदी व 20 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर रफूचक्कर हो गए। सुबह जब अन्य दुकानदारों ने दुकान की शटर कटी देखी तो तुरंत इसकी सूचना पवन सोनी को दी। वह बाइक से अपनी दुकान पहुंच और सामान नदारत देखकर वह बदहवास हालत में वहीं गिर पड़े। साथी दुकानदारों ने किसी तरह उसे संभाला और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पवन ने बताया कि शाम करीब 7 बजे वह दुकान बंद कर घर गया था। तिजोरी में सवा किलो चांदी व 20 ग्राम सोने के आभूषण रखे थे, जोकि चोरी हो गए। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा सीओ कालपी सुबोध गौतम भी पहुंचे। उन्होंने वहां का मुआयना कर दुकानदारों से बातचीत की। सीओ ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया है। वहीं बाजार में एक बाद एक दुकानों में हो रही चोरियों से व्यापारियों व दुकानदारों में खासी नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन


उधर, कस्बा कदौरा के मोहल्ला बम्हौरी निवासी किसान शैलेंद्र सिंह पुत्र स्व. बाबूराम बुधवार की शाम खाना खाकर परिवार समेत छत पर सोने चला गया। तभी देर रात उसके घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर घर के पिछले दरवाजे को फांद कर अंदर घुस आए। वहां एक कमरे में जाकर बक्से व अलमारी से नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए। जाते-जाते चोर दरवाजे की कुंडी से बाहर से बंद कर गए थे। सुबह जब घरवालों की आंख खुली तो दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद पाकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने आवाज देकर पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो वहां सामान बिखरा पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चोर अलमारी व बक्से में रखे 30 हजार रुपये नगद, सोने का मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठी, चांदी की हाफ पेटी व पायल समेत काफी सामान ले गए। उसने कहा कि गनीमत यह रही कि उसकी लाइसेंसी बंदूक  दीवार में टंगी थी, जोकि उनके नजरों से बच गई। अगर वह नीचे रखी होती तो चोर वह भी ले जाते। सूचना पर चोरों ने घर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।

वहीं, कस्बा कदौरा के मोहल्ला हैदरपुरा निवासी दो सगे भाई धर्मेंद्र सिंह व जितेंद्र सिंह पुत्रगण हिम्मत सिंह अपने परिवार समेत कस्बे से बाहर गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोर घरों की कुंडी व ताला काटकर अंदर घुस गए। चोर धर्मेंद्र सिंह के मुख्य दरवाजे पर लगी कुंडी काटकर अंदर घुसे थे। कमरे में रखी अलमारी से नगदी व आभूषण ले गए। इसके बाद दीवार फांदकर जितेंद्र के घर जा पहुंचे, जहां पर कमरे में रखी अलमारी से नगदी व सोने चांदी के जेवरात ले गए। सुबह पड़ोसियों से सूचना मिलने पर वह दोनों घर पहुंचे। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी।


धर्मेंद्र ने बताया कि चोर उसके घर से सोने की झुमकी, दो मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, दो सोने के हार, लगभग एक किलो वजन की चांदी की मूर्ति व पायल समेत 35 हजार रुपये नगद ले गए। वहीं जितेंद्र ने बताया कि चोर उसके घर से चार सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, एक मनचली, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमकी, दो सोने की जंजीर, 400 ग्राम चांदी के आभूषण व 40 हजार रुपये नगद ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed