{"_id":"635ec2fd392bcd5909221b07","slug":"crime-up-news-orai-news-orai-orai-news-knp7257255185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रहे वृद्ध को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल जा रहे वृद्ध को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
लोगों को समझाते सीओ उमेश पांडेय।
- फोटो : ORAI
जालौन। बाजार से खरीदारी कर पैदल घर लौट रहे वृद्ध को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों व परिजनों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ व पुलिस के मदद के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पुलिस को सौंप दिया।
कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुरा निवासी रामनाथ चौधरी (58) रविवार की दोपहर जालौन से सामान खरीदकर गांव पैदल जा रहे थे। अकोढ़ी दुबे गांव के पास सड़क पर गिट्टी बिछाने आया ट्रक बैक हो रहा था। जिसकी चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। हादसा देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने ट्रक चालक झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र के डेरी गांव निवासी मानसिंह को पकड़ लिया।
मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ उमेश पांडेय व कोतवाली पुलिस ने ठेकेदार को बुलाकर मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर दो घंटे बाद लोग सड़क से हटे और यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि रामनाथ खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। भाई मुन्नीलाल ने चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।