फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

पुलिस पर हमले में सात को सात साल की कैद

Wed, 16 Mar 2022 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
crime
उरई। 22 साल पुराने पुलिस पर हमले के मामले में सातों दोषियों को मंगलवार को डकैती कोर्ट ने सात-सात साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता महेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि गोहन थानाध्यक्ष रामगोपाल दिवाकर ने गोहन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 मार्च 2001 को पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर बदनपुरा गांव में मस्तान कसाई के यहां छापेमारी की। जहां कुछ लोग 11 गोवंश ट्रक में लाद रहे थे। पुलिस के रोकने पर बाबू खान, जाकिर खान, साबिर, युसूफ खान, फारूख, मुस्लिम, इदरीश, शफीक, उस्मान, अजमेरी व रहमत उल्ला निवासीगण बदनपुरा ने करीब 35 अज्ञात साथियों के साथ पुलिस पर हमला बोल दिया। उन्होंने गोवंश को भगा दिया और पुलिस की रायफलें, दरोगा की रिवाल्वर व सोने की चेन व ढाई हजार रुपये लूट लिए। साथ ही मस्तान के बाहरी इलाके में बने कमरे में बंद कर दिया। इसी बीच कई थानों की फोर्स आ गई तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने कमरे में बंद साथियों को निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

विवेचना में मस्तान, बाबू खां, जाकिर खान, युसुफ, उस्मान, इदरीश, अजमेरी, रहमतउल्ला, मुस्लिम समेत 11 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया था। इसमें मुस्लिम नाबालिग होने के लिए उसका मामला किशोर न्यायालय में चल रहा है। अजमेरी और रहमतउल्ला की ट्रायल के दौरान मृत्यु हो गई थी। बुधवार को डकैती कोर्ट के जज अंचल लवानिया ने बाबू खा, जाकिर खान, युसुफ, फारूख, शफीक, उस्मान, इदरीश को दोषी पाते हुए सात सात साल की कैद की सजा सुनाई। साथ ही बाबू खां, युसुफ, फारूख, शफीक, उस्मान को 15 हजार रुपये अर्थदंड व इदरीश व उस्मान को सात-सात हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed