फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

चुनावी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला

Fri, 07 May 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
crime
कालपी। चुनावी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला किया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, तब हमलावर भागे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने चुनावी रंजिश का आरोप लगाते हुए गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धमना निवासी गोविंद सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह सुबह नौ बजे अपने घर के सामने सबमर्सिबल से पानी भर रहा था, तभी गांव के संदीप, रमेश, अजब, बबलू आदि कुल्हाड़ी व लाठी डंडे लेकर आए और प्रधानी चुनाव में समर्थक प्रत्याशी को वोट न देने की बात करते हुए अभद्रता करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा तो हमलावर घर में घुस आए उस पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। हो हल्ला मचने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व एंबुलेंस से घायल को नजदीक के अस्पताल लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रधानी चुनाव को लेकर हुई घटना से गांव में तनाव है। कोतवाली इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed