{"_id":"60183d508ebc3ef917256f2b","slug":"crime-orai-news-knp6093255164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मवेशियों संग चार गो तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मवेशियों संग चार गो तस्कर दबोचे
विज्ञापन
कदौरा। पुलिस ने चार गो तस्करों को दो मवेशियों के साथ पकड़ा। उनके पास से चाकू भी बरामद किया गया। चारों को जेल भेजा गया है।
रविवार की रात रैला चौकी प्रभारी सोबरन सिंह को सूचना मिली कि कुछ गो तस्कर ग्राम मुहारी के पास मवेशियों के साथ मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने उक्त स्थान की घेराबंदी करते हुए नफीस, वसीम, शमशाद निवासी गुलौली कोतवाली कालपी व बालकिशन निवासी जमरेही थाना कदौरा को पकड़ लिया।
पुलिस ने उनके पास से दो चाकू व दो बैल बरामद किए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।