फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

कई स्थानों पर 56 जुआरी पकड़े गए

Thu, 31 Oct 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
उरई। जिले में जुए की रोकथाम के लिए एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने जुए के फड़ों पर छापा मारकर 56 लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों पर जुआ एक्ट की कार्रवाई की। पुलिस अभियान से क्षेत्रों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक संतराम कुशवाहा व आशीष कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ शहर के मोहल्ला शांतिनगर में सरस्वती विद्यामंदिर के पास जुए के फड़ पर छापा मारकर मलखान उर्फ भगत सिंह शांति नगर, पर्वत सिंह शांति नगर, दिनेश उर्फ डिंपल धमना माधौगढ़, अश्वनी कुमार, प्रकाश अहिरवार, लखन, सत्येंद्र निवासी शांति नगर को पकड़ लिया। जुए के फड़ व तलाशी में 10940 रुपये बरामद कर पकड़े गए लोगों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली के उपनिरीक्षक योगेश पाठक व सर्वेश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ मोहल्ला तुलसीनगर में स्थित स्कूल के पास से जुए के फड़ पर छापा मारकर, रिंकू, तुलसीनगर, कृष्ण मुरारी सूर्य नगर, गौरव गुप्ता, रोहित माली, अमित गुप्ता, मोहित, वैभव, सतीश गुप्ता निवासी तुलसीनगर कृष्ण मुरारी ईंटों, विक्की, सौरभ सिंह निवासी चौरसी समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर 78 हजार 200 रुपये व एक ताश की गड्डी बरामद कर कार्रवाई की। वहीं उपनिरीक्षक साबिर अली ने मिनौरा कालपी में 12 लोगों को जुआ खेलते हुए बृजेंद्र, नीरज, सुनील, गोविंद पाल, जगपाल, धर्मेंद्र, अरविंद, रमेश, आनंद, ग्यान सिंह, परमेश्वरी दयाल, मोहर सिंह निवासी मिनौरा कालपी को पकड़ लिया, जुए के फड़ व तलाशी में पुलिस को 32 हजार 200 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोतवाली के उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार शर्मा ने पांच लोगों को नया पटेलनगर में जुआ खेलते पकड़कर 22 सौ रुपये व ताश की गड्डी बरामद की। वहीं कैलिया के उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार ने तीन लोगों को जुआ खेलते पकड़कर 10 हजार दस रुपये, माधौगढ़ के उपनिरीक्षक जगत नारायण ने कुंवरपुरा में जुआ खेलते नौ लोगों को पकड़कर 45 सौ रुपये बरामद किए। वहीं, रामपुरा के उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार ने सुभाष नगर रामपुरा में सुभाष नगर रामपुरा में जुए के फड़ पर छापा मारकर 7 लोगों को पकड़कर 3230 रुपये बरामद किया। वहीं माधौगढ़ थाना के उपनिरीक्षक ने जुआ खेत रहे विनोद कुमार निवासी कुंवरपुरा सहित लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए जुआरियों के पास 4500 रुपये व ताश की गड्डी बरामद हुई। पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed