{"_id":"622cdc05d699c715df68b929","slug":"crime-news-orai-news-knp6853078196","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नकदी समेत दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से नकदी समेत दो लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा। किसान के घर की छत से जाल खोलकर उतरे चोर कमरे का ताला तोड़कर अलमारी, बक्सों में रखी 35 हजार की नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेत दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। पड़ोसियों की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
रामपुरा कस्बे के जगम्मनपुर रोड निवासी चंद्रेश कुमार शर्मा परिवार के साथ भिंड जिले के गांव रायपुर रिश्तेदारी में गए थे। घर पर ताला लगा था। शुक्रवार की रात चोरों ने छत पर पहुंचकर जाल खोला और घर में दाखिल हो गए। कमरे में रखे लगभग 35 हजार रुपये की नकदी समेत दो लाख रुपये का माल ले गए। शनिवार की सुबह छत पर गए पड़ोसियों ने जाल खुला देखा तो उन्हें चोरी का संदेह हुआ। तब चंद्रेश कुमार को फोन पर चोरी की जानकारी दी।
लोगों का कहना है कि थाने से कुछ ही दूरी पर किसान के घर से चोरी हो गई और पुलिस को कुछ पता ही नहीं चला। जिससे चोरों ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी। चौकी इंचार्ज सुशील पाराशर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।