{"_id":"62167614091c9b7f3c2fac93","slug":"crime-news-orai-news-knp682216570","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने साइबर सेल को सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने साइबर सेल को सौंपी जांच
विज्ञापन
उरई। कालपी सीट की कांग्रेस प्रत्याशी उमा कांति सिंह ने अपने खिलाफ फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छवि धूमिल करने और चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास भाजपा-निषाद पार्टी की ओर से किया गया है। एसपी ने इसकी जांच साइबर सेल को दी है।
बता दें कि कालपी सीट पर 20 फरवरी को मतदान होना था, 19 फरवरी की रात सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ एक वीडियो वायरल हुआ। जब मामला चर्चा में आया तो कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से वीडियो जारी कर मामले की सच्चाई जनता को बताने की कोशिश की गई। आरोप है कि कुछ देर बाद उस वीडियो में भी गलत तरीके से एडिटिंग कर उसे भी वायरल कर दिया गया। मामले की शिकायत उसी समय कांग्रेस प्रत्याशी ने पुलिस से की। मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी के पति व पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ एसपी से मुलाकात की। भाजपा-निषाद पार्टी के प्रत्याशी पर साजिश का आरोप लगाते हुए चुनाव कमजोर करने व छवि खराब करने की शिकायत की। इस मामले में कांग्रेस की ओर से भी ट्वीट कर इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भी इससे अवगत कराया गया है। अब मामले में एडीजी जोन कानपुर व आईजी रेंज झांसी ने भी जालौन पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर, इस संबंध में एसपी रवि कुमार का कहना है कि मामले की जांच साइबर सेल को दे दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया का कहना है कि मामले से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया है। पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस अगले कदम पर विचार करेगी।