फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime,murder,death,police,woman

महिला की हत्या करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime,murder,death,police,woman
उरई। आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव में लाकर महिला की हत्या करने वाले तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूटे गए रुपये और जेवर भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव के खेत में 20 अप्रैल को महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। महिला के शव के पास से मिले श्रृंगार के सामान से पुलिस को तंत्र विद्या को लेकर हत्या करने की आशंका हुई थी। इसके बाद थाना पुलिस और एसओजी ने जांच पड़ताल करते हुए तांत्रिक भगत सेवाराम निवासी सुनेहटा को शनिवार को आटा थाना क्षेत्र के मोहर देवी मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी रवि कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी तंत्र-मंत्र व वशीकरण करने का बहाना बनाकर महिलाओं को फंसाता है। मृतका भी इसी लालच में फंसकर उसके पास गहने व रुपये लेकर आई थी। उसने उसकी हत्या कर गहने, रुपये व मोबाइल लूट लिया था। पुलिस टीम में आटा थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप, एसओजी प्रभारी अर्जुन सिंह, सर्विलांस प्रभारी योगेश पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बस से लेकर आया था महिला को
महिला परिजनों से कस्बे के मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी। वहां से वह सुनेहटा में तांत्रिक के पास पहुंच गई। तांत्रिक महिला को पूजा-पाठ कराने के नाम पर परासन ले जाने की बात कहने लगा। महिला इस पर राजी हो गई। दोनों बस से काशीखेड़ा पहुंचे। इसके बाद इटौरा परासन रोड होते हुए परासन पहुंच गए। बीच रास्ते में तांत्रिक ने महिला को कोल्ड ड्रिंक पिलाई और समोसा खिलाया था। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद महिला से जबरदस्ती की। महिला अपने साथ श्रृंगार का सामान, रुपये और सोने-चांदी के गहने लाई थी। इसे लूटने का तांत्रिक ने प्रयास किया। विरोध पर झगड़ा शुरू हो गया है। आरोपी ने महिला की हत्या कर दी।

------
सुबह तक बैठा रहा शव के पास
आरोपी हत्या करते समय नशे में धुत था। महिला के विरोध पर उसने गले में दुपट्टा डालकर उसकी हत्या कर दी और उसके बाद सामान इधर-उधर फेंका। पोटली में बांधकर महिला की साड़ी फेंक दी। महिला के मर जाने के बावजूद नशे में आरोपी तांत्रिक रातभर खेत पर ही बैठा रहा। सुबह सुध आने पर घटनास्थल से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed