फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Orai Temple Priest Strikes Cow 15 Times in One Minute for Refusing to Give Milk Two Arrested

Orai: मंदिर में गाय के साथ 'कसाई' जैसा सलूक, दूध न देने पर पुजारी ने एक मिनट में जड़े 15 डंडे, दो गिरफ्तार

Mon, 30 Mar 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 12:11 AM IST
सार

Orai News: उरई के रक्तदंतिका मंदिर में दूध न देने पर पुजारी भगवानदास ने गाय को डंडों से बुरी तरह पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पुजारी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Orai Temple Priest Strikes Cow 15 Times in One Minute for Refusing to Give Milk Two Arrested
पुलिस गिरफ्त में पुजारी व उसका सहयोगी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में रक्तदंतिका मंदिर परिसर में पालतू गाय ने जब दूध नहीं दिया तो पुजारी ने सहयोगी के साथ गाय की टांगें बांध दीं, इसके बाद पुजारी ने एक मिनट में करीब 15 डंडे उसके ऊपर बरसा दिए। जब तक गाय पस्त नहीं हो गई, तब तक पुजारी उसे मारता रहा। मारपीट का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर पुजारी व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र में स्थित सैदनगर गांव के पास रक्तदंतिका मंदिर स्थापित है। यहां रहने वाले मंदिर के पुजारी भगवानदास उर्फ फलाहारी अपने सहयोगी सैदनगर निवासी महेंद्र पाटकार के साथ गाय का दूध निकालने गए थे। इसी दौरान सहयोगी ने गाय का पैर बांध दिया और पुजारी ने एक मिनट में करीब 15 बार डंडे से प्रहार कर दिया। इससे वह पस्त होकर जमीन पर गिर गई। वहां खड़े एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया।

विज्ञापन

पुजारी व उसका सहयोगी गिरफ्तार
इसमें वह कह रहा है कि महाराज गाय माता है, उसे मत मारो, लेकिन पुजारी लगातार डंडों की बारिश कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर ने कोटरा थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर पुजारी व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी विमलेश कुमार का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed