फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   covid 19,CMO,mobile,centre,vaccinated

वैक्सीनेशन के लिए सोमवार से स्लॉट सिस्टम से लगेंगे टीके

Thu, 22 Jul 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
covid 19,CMO,mobile,centre,vaccinated
सीएचसी में टीका लगवाने के लिए लगी लाइन - फोटो : ORAI
कोंच। वैक्सीनेशन के लिए एक बार फिर स्लॉट सिस्टम लागू करने का फैसला लिया गया है। वैक्सीनेशन का कामकाज देख रहे जिला प्रबंधन 26 जुलाई यानी सोमवार से यह सिस्टम काम करने लगेगा। स्लॉट व्यवस्था शुरू होने के बाद टीकाकरण केंद्रों पर लगने वाली अनावश्यक भीड़भाड़ की समस्या से निजात मिलेगी। टीके लगवाना अब आसान हो जाएगा। स्लॉट सिस्टम जिले के सिर्फ चार बड़े शहरों के लिए ही है। ग्रामीण क्षेत्र में अभी जारी व्यवस्था आगे भी इसी तरह चलती रहेगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि शुरू में टीकाकरण में स्लॉट सिस्टम लागू था जिसके तहत टीका लगवाने वाले व्यक्ति को पहले मोबाइल के माध्यम से पंजीकरण कराने के दौरान अपना स्लॉट चुनना पड़ता था और जिस तिथि में उसका स्लॉट बुक होता था उस तिथि में टीकाकरण केंद्र पर जाकर वह वैक्सीन लगवा लेता था। पर बाद में सरकार ने स्लॉट व्यवस्था भंग कर दी। और ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराके टीके लगवाने की व्यवस्था लागू कर दी थी। इस नई व्यवस्था ने टीकाकरण केंद्रों पर बेतहाशा भीड़ को बढ़ावा देकर पब्लिक को भी परेशान कर डाला और टीकाकरण के काम में लगे हैल्थ वर्कर्स की भी मुसीबतें बढ़ा दीं। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि टीकाकरण काम में लगे कर्मियों और लाभार्थियों को हो रही परेशानी को देखते हुए कोविड प्रबंध समिति ने निर्णय लिया है कि 26 जुलाई से शहरी क्षेत्र उरई, कोंच, कालपी और जालौन में पंजीकरण के बाद ही टीकाकरण किया जाएगा। लिहाजा जो भी लाभार्थी टीकाकरण कराना चाहते है, वह कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराकर अपना स्लाट बुक कराकर ही टीकाकरण सत्र पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed