फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   court,principal,woman,collage,law

महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने को प्रेरित किया

Wed, 27 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
court,principal,woman,collage,law
उरई। राष्ट्रीय महिला आयोग एवं विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत आर्य कन्या इंटर कॉलेज में महिला विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेनू यादव ने महिलाओं के संबंध में कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

सिविल जज वर्णिका शुक्ला द्वारा छात्राओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय महिला आयोग की रिसोर्स पर्सन राजकुमारी निषाद, साधना त्रिपाठी ने महिला आयोग के कार्यों एवं इसकी भूमिका और संविधान में महिलाओं को प्राप्त कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। स्थायी लोकअदालत सदस्य रामबाबू, सुंदरलाल पाल ने स्थायी लोक अदालत के क्षेत्राधिकार और इसके महत्व के साथ.साथ उपभोक्ता संरक्षण कानून के बारे में जानकारी दी। महिला शक्ति मिशन की प्रभारी नीलेश कुमारी, महिला कल्याण विभाग की सहविधि परिवीक्षा अधिकारी संध्या झा, सीडीपीओ विमलेश आर्या, वरिष्ठ शोधाधिकारी एम अकील, नायब तहसीलदार चंद्रकान्त तिवारी, समाज कल्याण अधीक्षक देवेंद्र त्रिवेदी ने विभागीय योजनाएं बताईं। प्रधानाचार्या रेखा सैन ने आभार जताया। संचालन अश्वनी मिश्रा व महेश सिंह परिहार ने किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक शंकरलाल, सरिता अहूजा, कुसुम यादव, मंजू सिंह चौहान, रामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
यात्रियों को मुहैया कराई कानूनी की जानकारी
उरई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेनू यादव ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित आजादी के अमृत महोत्सव के अधीन प्लान ऑफ एक्शन के अंतर्गत पूरे जनपद में सभी स्थानों पर विधिक जागरूकता अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उरई, कोंच, कालपी रेलवे स्टेशन और एट जंक्शन पर स्वयंसेवकों द्वारा विधिक जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त की जाने वाली विधिक सेवाओं योजनाओं की जानकारी यात्रियों को देने के लिए वहां कियोस्क लगाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed