{"_id":"60a6a3ea8ebc3e29c512c192","slug":"court-police-jail-judge-rupees-orai-news-knp6294994177","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 को अंतरिम जमानत, 9 को पैरोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 को अंतरिम जमानत, 9 को पैरोल
विज्ञापन
उरई। कोरोना संक्रमण के चलते सुप्रीमकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में अब तक 25 विचाराधीन बंदी अंतरिम जमानत पर जिला कारागार से रिहा किए जा चुके हैं। इसी प्रकार 9 सजायाफ्ता बंदी भी पैरोल पर छोड़े गए हैं। सिविल जज महेंद्र कुमार रावत ने बताया कि जिन मामलों में सात साल से कम की सजा है। ऐसे विचाराधीन अथवा सिद्धदोष बंदी अंतरिम जमानत व पैरोल पर निर्धारित अवधि के लिए छोड़े जाएंगे। अवधि के बाद उन्हें संबंधित न्यायालय में आत्मसमर्पण करना होगा और नियमित जमानत के लिए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करना होगा। इस सुविधा का लाभ उन बंदियों को ही मिलेगा, जिनकी नियमित जमानत प्रार्थनापत्र किसी न्यायालय में लंबित न हो। (संवाद)
----------
तीमारदारों की भीड़ देखकर सीएमओ नाराज
उरई। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने गुरुवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों के साथ आए तीमारदारों को भीड़ देखकर नाराजगी जताई। कहा कि दो गज की दूरी का हर हाल में पालन किया जाए। अस्पतालों में भीड़ नहीं लगानी चाहिए। उन्होंने लेबर रूम, ओटी और डॉक्टरों के कक्षों को भी देखा। स्टाफ व मरीजों से भी पूछताछ की। इस दौरान डॉ एसके पाल, स्टेनो एसके त्रिपाठी, ह्दयनारायण राजपूत, ऊषा यादव, महेंद्र तिवारी, सुशील मौर्या, इरशाद आदि मौजूद रहे। (संवाद)